ढोकला रेसिपी – घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट ढोकला
क्या आप नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं? तो आज हम लेकर आए हैं एक बहुत ही आसान ढोकला रेसिपी। इस रेसिपी में हम बेहद कम सामग्री का उपयोग करके सॉफ्ट और फूला हुआ ढोकला बनाएंगे, जिसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं।
ढोकला बनाने की सामग्री:
-
बेसन – 200 ग्राम
-
नमक – ½ चम्मच
-
चीनी – ½ चम्मच
-
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
-
पानी – आवश्यकता अनुसार
-
तेल – थोड़ा सा (ग्रीसिंग व तड़का के लिए)
-
राई (सरसों दाना) – 1 चम्मच
-
हरी मिर्च – 6 से 7 (लंबाई में कटी हुई)
-
करी पत्ता – कुछ पत्ते
-
अतिरिक्त चीनी – 2 चम्मच (तड़का के लिए)
-
पानी – ½ कप (तड़का के लिए)
ढोकला बनाने की विधि:
स्टेप 1: बैटर तैयार करें
-
एक बड़े बाउल में 200 ग्राम बेसन लें।
-
उसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच चीनी मिलाएं।
-
अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रहे कि बैटर में कोई गाठें न रहें।
-
बैटर को 5 मिनट तक अच्छे से फेंटें ताकि वह हल्का और फूला हुआ बने।
-
अब उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें और 1 मिनट तक फिर से मिक्स करें।
-
इस बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
स्टेप 2: ढोकला स्टीम करें
-
एक थाली या टिन को हल्के से तेल लगाकर ग्रीस करें।
-
अब तैयार बैटर को उसमें डालें और थाली को हल्का टैप करें ताकि उसमें से हवा निकल जाए।
-
एक बड़े बर्तन में स्टैंड रखकर उसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें।
-
अब ग्रीस की हुई थाली को स्टैंड पर रखें और बर्तन को ढक दें।
-
मीडियम-टू-लो फ्लेम पर 20 मिनट तक स्टीम करें।
-
तैयार होने के बाद, टूथपिक डालकर चेक करें – अगर वह साफ निकले, तो ढोकला तैयार है।
स्टेप 3: तड़का तैयार करें
-
एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें।
-
उसमें 1 चम्मच राई डालें, फिर कटी हुई हरी मिर्च और कुछ करी पत्ते डालें।
-
मिर्च के नरम होने पर 2 चम्मच चीनी, ½ चम्मच नमक और ½ कप पानी डालें।
-
मिश्रण को अच्छी तरह उबाल लें।
स्टेप 4: सर्व करें
-
ढोकला को किनारों से चाकू की मदद से निकालें और प्लेट में पलट दें।
-
अब तैयार तड़का को ढोकले के ऊपर समान रूप से डालें।
-
चौकोर टुकड़ों में काटें और गरमा गरम परोसें।
सुझाव:
-
आप इस ढोकले को नारियल की चटनी या धनिया पुदीना चटनी के साथ परोस सकते हैं।
-
अगर आप ज्यादा हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो ईनो या खमीर का भी उपयोग कर सकते हैं।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें